उत्तर प्रदेशलखनऊ

विश्व बैंक सहायतित उप्र प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के समस्त कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित

विश्व बैंक सहायतित उ0प्र0 प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत आगरा, ब्रज, सारनाथ एवं कुशीनगर क्षेत्र के पर्यटन विकास सम्बंधी गतिविधियों के माध्यम से गरीबी उन्मूलन एवं रोजगार सृजन के लिए चिन्हित क्षेत्रों में पर्यटन स्मारकों/स्थलों पर मुलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजित किया जा रहा है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से गरीबी उन्मूलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही इन स्थलों के आस-पास रहने वाले लोगों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान पर फोकस किया जा रहा है। विश्व बैंक परियोजना की कुल लागत 371.43 करोड़ रूपये है। परियोजना क्षेत्र के समस्त कार्यों को 31 मार्च, 2024 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विश्व बैंक परियोजना के अन्तर्गत आगरा में कछपुरा एवं मेहताब बाग क्षेत्र का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य के अलावा आगरा में शाहजहां पार्क तथा आगरा किला के मध्य पर्यटक मार्ग, श्री बांके बिहारी जी मंदिर क्षेत्र, वृन्दावन का समेकित पर्यटन विकास तथा मन्दिर क्षेत्र वृन्दावन की चिन्हित 22 गलियों में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूरा हो जाने पर आगरा, वृन्दावन, मेहताब बाग क्षेत्र में लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को फायदा मिलने के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा हो रही है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सारनाथ, कुशीनगर, ब्रज क्षेत्र, आगरा में कछपुरा क्षेत्र के सीवरेज निस्तारण का कार्य तथा आगरा किले में ध्वनि एवं प्रकाश शो का कार्य इस प्रकार 5 परियोजनाओं का कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों में है। उन्होंने बताया कि आगरा किले में ध्वनि एवं प्रकाश शो का कार्य 8.22 करोड़ रूपये से कराया जा रहा है। इसी प्रकार सीवरेज निस्तारण का कार्य 7.91 करोड़ रूपये तथा ब्रज क्षेत्र का कार्य 86.66 करोड़ रूपये, कुशीनगर का 14.95 करोड़ रूपये तथा सारनाथ का पर्यटन विकास 90.39 करोड़ रूपये से कराया जा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button