उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने नेताओं के साथ की बैठक, बोले-घर घर पहुंचें कार्यकर्ता

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा है कि हमें संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के दम पर भाजपा से मोर्चा लेना है. दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से जुट जाएं. जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें. कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के साथ काम करें. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है. समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है. ऐसे में लोगों को जागरूक करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों की जानकारी साझा करें.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है. भाजपा साजिश और षड़यंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है. भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं. भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है. भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है. भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है. भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘‘फूट डालो राज करो‘‘ पर चल रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है. भाजपा नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान पर हमला कर रही है. भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं. भाजपा की कुनीतियों से किसान का पशुधन अब किसान को ही बर्बाद कर रहा है. छात्र और नौजवानों का भविष्य अंधकार में है. व्यापारी लूटा जा रहा है. महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button