कारोबार

दिल्ली से मथुरा, आगरा, झांसी, दमोह, कटनी, रायपुर से होते हुए दुर्ग तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दीपावली और छठ महापर्व के लिए सैकड़ों स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी कड़ी में, भारतीय रेल के उत्तर रेलवे जोन ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और छत्तीसगढ़ के दुर्ग के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से 1-1 ट्रिप लगाएगी। उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।

उत्तर रेलवे ने साझा किया हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का पूरा रूट

उत्तर रेलवे ने बताया कि दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 5 नवंबर को अपनी यात्रा शुरू करेगी। जबकि, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली ट्रेन 6 नवंबर को प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे। हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपने सफर में मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उस्लापुर और रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग से कब प्रस्थान करेगी स्पेशल ट्रेन

दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर- 08753, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली ट्रेन नंबर- 08754, हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर- 08751/08752 की गई रद्द

उत्तर रेलवे ने बताया कि 8 नवंबर को दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर- 08751 रद्द कर दी गई है। इसी तरह, 9 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली ट्रेन नंबर- 08752 को भी रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने के लिए घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस अवश्य मालूम कर लें। इसके अलावा, यात्री NTES पोर्टल पर जाकर भी अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस मालूम कर सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button