बड़ी खबरमनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात के साथ किया नए साल का आगाज, गाया गाना, देखें वीडियो

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अपने कॉन्सर्ट से देश के कोने-कोने में समां बांधने वाले दिलजीत दोसांझ का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। नए साल के पहले दिन दिलजीत दोसांझ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे 2025 की शानदार शुरुआत बताया है। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी खुशी का इजहार किया है।

दिलजीत दोसांझ ने पीएम मोदी से मुलाकात पर जाहिर की खुशी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस मुलाकात को “एक बहुत ही यादगार बातचीत” बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर बैठक की झलकियां साझा कीं, जिसमें उनकी दिलचस्प बातचीत की भी झलक देखने को मिली। वीडियो में दिलजीत एक फूलों के गुलदस्ते के साथ एंट्री करते नजर आते हैं। पीएम मोदी को देखते ही वह सिर झुकाकर उन्हें नमस्कार करते हैं और पीएम मोदी फी ‘सत श्री अकाल’ कहते हुए सिंगर का स्वागत करते हैं।

दिलजीत दोसांझ का पोस्ट

दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “2025 की शानदार शुरुआत। पीएम नरेंद्र मोदी जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने निश्चित रूप से संगीत सहित कई चीजों पर बात की!”

दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी के बीच की बातचीत

वीडियो में पीएम मोदी सिंगर की तारीफ में कहते हैं- ‘हिंदुस्तान के गांव का एक लड़का, जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा और आप दिल जीतते ही जा रहे हैं।’ दिलजीत कहते हैं- ‘हम पढ़ते थे कि मेरा भारत महान, जब मैं घूमा पूरा भारत तो मुझे पता चला कि ये क्यों कहते हैं कि मेरा भारत महान।’ फिर पीएम मोदी ने कहा- ‘सचमुच में भारत की विशालता इसकी शक्ति है। हम एक वाइब्रेंट सोसाइटी हैं।’ दोनों के बीच लंबी बातचीत होती है और इसके बाद दिलजीत पीएम मोदी के लिए गाना भी गाते हैं और पीएम मोदी थाप देते हैं।

इन वजहों से चर्चा में रहे दिलजीत

पिछले दिनों दिलजीत कई अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहे। एक तो देशभर में उनके कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी की काफी चर्चा हुई, जिसके टिकट्स की बिक्री ने हर किसी को चौंका दिया। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत जाने-अनजाने कई विवादों से भी घिर गए। इसके बाद एपी ढिल्लों के साथ उनकी सोशल मीडिया वॉर भी काफी चर्चा में रही। एपी ढिल्लों ने दिलजीत पर उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सिंगर ने अपनी सफाई में स्क्रीन शॉट शेयर किए और एपी ढिल्लों ने अपनी बात साबित करने के लिए एक के बाद एक कई स्क्रीनग्रैब शेयर किए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button