देश

इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने मां-पिता की हत्या की, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने मां-पिता की हत्या कर दी। इसके पीछे की वजह सुनकर सभी दंग हैं। दरअसल इंजीनियरिंग के छात्र के बार-बार फेल होने पर मां-पिता उसका एडमिशन दूसरे कॉलेज में करवाने के लिए दबाव बना रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र ने अपने ही मां-बाप की हत्या कर दी। युवक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और बार बार फेल होने से उसके मां-बाप उसे दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके अलावा बार-बार अपने बेटे के फेल होने पर माता पिता उसे खेती करने और घर से निकल जाने के साथ ताने भी मारा करते थे।

 
इस घटना में मृतक का नाम लीलाधर डाखोले और उनकी पत्नी अरुणा डाखोले बताया जा रहा है। नागपुर शहर के डीसीपी, जोन 5, निकेतन कदम ने बताया है कि 1 जनवरी की सुबह कंट्रोल रूम को कॉल आया कि कपिल नगर इलाके में एक घर में 2 डेड बॉडी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, तब दो शव घर में खून से लथपथ मिले।

मामले का आरोपी मृतक का बेटा ही निकला। उसका नाम उत्कर्ष डाखोले है और वह 25 वर्ष का है। वह इंजीनियरिंग का छात्र है। उसने 26 दिसम्बर को अपने मां-बाप की हत्या की। पहले आरोपी बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या की, फिर पिता को चाकू से मार दिया।

आरोपी बेटे ने अपनी बहन को इस घटना की भनक ना हो, इसके लिए भी साजिश रची। आरोपी ने बहाना बनाया कि मां बाप मेडिटेशन के लिए गए हैं और वहां मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। यह कहते हुए आरोपी ने बहन को एक परिजन के यहां रहने के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इस मामले में उत्कर्ष डाखोले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button