उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अखिलेश यादव ने अपने पिता से क्या सीखा? मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बताया, यश भारती सम्मान पर भी की बड़ी घोषणा

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और दिवंगत समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है। मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर उनके बेटे अखिलेश यादव ने भावुक करने वाला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अखिलेश ने बताया है कि उन्होंने अपने पिता से क्या सीखा।

अखिलेश ने क्या पोस्ट किया?

मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर अखिलेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।”

अखिलेश ने कहा, “श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था: किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो मदद की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके खिलाफ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए कदम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।”

सपा सरकार बनेगी तो यश भारती सम्मान फिर शुरु करेंगे: अखिलेश

अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, “सपा सरकार बनेगी तो यश भारती सम्मान फिर शुरु करेंगे, एक लाख रुपये सम्मान राशि देंगे। सपा सरकार बनेगी तो डॉक्टरों को एक सैलरी देंगे। अब रूठो को मनाने का काम कर रहे हैं। सरकार स्कूल बंद कर रही है। हाथ की रेखाओं में विकास की रेखा भी दिखती है लेकिन कुछ लोगों के हाथ में कुछ और रेखाएं भी हैं।”

अखिलेश ने और क्या कहा?

अखिलेश ने कहा, “समाजवादी सरकार बनेगी तो जिस तरीके से यह लोग वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं, यह बात अलग है कि वन वोटर लिस्ट नहीं बना पा रहे हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन बोलने वाले लोग, वन वोटर लिस्ट नहीं बना पा रहे हैं। हम इन मेडिकल के छात्रों को भरोसा दिलाते हैं कि वन बॉन्ड, वन सैलरी उपलब्ध कराने का काम हम लोग करेंगे।”

अखिलेश ने अपने पिता के बारे में कहा, “नेताजी लगातार लोगों को जोड़ते रहे। जोड़ने के साथ-साथ इस आंदोलन को और कैसे मजबूत बनाएं, हम सब को जो समाजवादी विचारधारा और सबको साथ लेके चलने का जो सिद्धांत देके गए हैं, ये सबसे बड़ा धन है। इसी रास्ते पर चलकर हम लोगों की सेवा करने का काम करेंगे। आज ये संकल्प दोबारा हम लोग दोहराते हैं। आज जिन बच्चों को हम लोग लैपटॉप दे रहे हैं, नेता जी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे। अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम किया होगा, तो वो हमेशा सम्मान करते थे।”

अखिलेश ने कहा, “आपको याद होगा, जब पहली बार सरकार बनी, सम्मान देना शुरू हुआ और एक यश भारती के कार्यक्रम शुरू हुए, तो यश भारती सम्मान के माध्यम से जो प्रतिभाएं थीं अपने उत्तर प्रदेश की और ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले अगर कहीं भी अच्छा कार्य कर रहे थे, उनका सम्मान करने का काम नेताजी ने अपनी सरकार बनी, उसमें किया है।”

अखिलेश ने कहा, “आज हम फिर दोहराते हैं कि इस सरकार ने जरूर उस योजना को बंद किया है, लेकिन जब कभी भी समाजवादी सरकार बनेगी और 2027 में जो सरकार बनने जा रही है उन्हें यश भारती सम्मान देने का काम होगा और अभी तो सम्मान राशि हम लोग ₹50,000 दे रहे थे। क्योंकि कई बार बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं वो इस जीवन का वो पड़ाव होता है कि अपने टैलेंट या अपने हुनर की वजह से वह उतना कार्य नहीं कर पाते हैं या उस क्षेत्र में उतना परिश्रम नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें नेताजी ने सम्मान राशि देने का काम किया था। ₹50,000 मिलता था। भविष्य में 2027 में सरकार बनाने के बाद ऐसे उत्तर प्रदेश के जिन लोगों को यश भारती सम्मान से सम्मान दिया गया था, पुनः यश भारती शुरू कर करके ₹1 लाख सम्मान राशि शुरू की जाएगी।”

अखिलेश की प्रेस कॉन्फेंस में पत्नी और बेटी भी आईं

अखिलेश की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव भी आईं। इससे पहले गोरखपुर रोड शो के दौरान बच्चे की मौत पर अखिलेश यादव का बयान सामने आया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button