उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में बसेगा नया शहर; LDA ने जारी किया लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट

लखनऊ: सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जाने वाली वेलनेस सिटी का लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ले आउट जारी कर दिया है. लगभग 77 एकड़ में लगभग 2000 प्लॉट विकसित किए जाएंगे. वहीं, 362.4 1 एकड़ में फ्लैट यानी ग्रुप हाउसिंग बनेंगे. जिनकी संख्या लगभग 10000 से ज्यादा होगी. इस नई कॉलोनी में लगभग 17% हरियाली होगी. लगभग 204 एकड़ में पार्क बनाए जाएंगे. इस कॉलोनी को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. अधिग्रहण का काम अंतिम दौर में है.

जल्द शुरू होगा विकासः लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वैलनेस सिटी में सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाएगा. लोगों के रहने, इलाज और अन्य व्यवस्थाएं विश्व स्तरीय होंगी. जल्दी ही कॉलोनी का विकास शुरू किया जाएगा. जिसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण लगातार अधिग्रहण प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहा है.

इस तरह से विकसित होगी वेलनेस सिटीः एलडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक,76.83 एकड़ में लगभग 2000 प्लॉट विकसित किए जाएंगे. जो कि 700 से लेकर लगभग 3000 वर्ग फीट के प्लॉट होंगे. प्लॉट लखनऊ विकास प्राधिकरण खुद बेचेगा. सुल्तानपुर रोड शहीद पथ के पास यह प्लॉट बेशकीमती होंगे. जिनके जरिए इस कॉलोनी को एक ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा. क्योंकि अधिकांश लोग सुल्तानपुर रोड पर ही बसना चाहते हैं.

बिल्डर बनाएंगे फ्लैटः वहीं, 10 हजार ग्रुप हाउसिंग यानी फ्लैट 362.41 एकड़ में विकसित किए जाएंगे. लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण इस ग्रुप हाउसिंग विकसित नहीं करेगा. यह डेवलपमेंट निजी क्षेत्र करेगा. ग्रुप हाउसिंग के भूखंड लखनऊ विकास प्राधिकरण निजी क्षेत्र में बेच देगा. यह बिक्री नीलामी के माध्यम से होगी. ताकि निजी क्षेत्र बेहतर विकास करके फ्लैट्स की बिक्री कर सके.

बड़े अस्पताल के साथ दवा बाजार भी होगीः वहीं, व्यावसायिक उपयोग के लिए 57.10 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है. 5% भूमि रिजर्व की गई है. जिसमें शॉपिंग मॉल, बाजार और शॉपिंग कंपलेक्स होंगे. 150 एकड़ में अस्पताल बनाए जाएंगे. अस्पतालों की इस पूरी कॉलोनी को ही वेल नेस सिटी का नाम दिया जा रहा है. यहां न केवल बड़े अस्पताल होंगे बल्कि लखनऊ की बड़ी धूप मेडिकल मार्केट दावों के बाजार भी यहां होंगे.

1199 एकड़ में विकसित होगी नई सिटीः वहीं, कम्युनिटी यूटिलिटी 45.44 एकड़ यानि 3.79 प्रतिशत भूमि पर बिजली घर, नलकूप, सार्वजनिक शौचालय, पेट्रोल पंपविकसित किए जाएंगे. 48.95 एकड़ 4.08 प्रतिशत भूमि पर सर्विस एरिया के लिए आरक्षित किया गया है. इस भूमि पर अलग-अलग सेवाओं के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण व्यवस्था करेगा. जिसके जरिए आम लोगों को जरूरत की सेवाएं मिल सकेंगी. वहीं, बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए सड़क निर्माण 253.67 एकड़ में किया जाएगा. खासी चौड़ी सड़कों का प्रावधान किया जा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में कई जगह सकरी सड़क की शिकायत हुई है. ऐसा वेलनेस सिटी में नहीं होगा.पार्को ग्रीन बेल्ट के लिए अच्छी खासी जमीन छोड़ी जा रही है. जो कि 200.53 एकड़ होगी. कई पार्क बनाए जाएंगे और सड़क पर भी ग्रीन बेल्ट छोड़ी जाएगी. पूरी वेलनेस सिटी का 1199 एकड़ भूमि पर विकास होगा.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button