उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में 13 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 24 घंटें में योगी सरकार ने IAS के बाद PCS को किया इधर से उधर

लखनऊः यूपी में IAS के साथ ही PCS अफसरों के तबादले तेज हो गए हैं. योगी सरकार ने अब 13 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया है.

किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी मिली: जानकारी के मुताबिक PCS अंजू कटियार को ओएसडी राजस्व परिषद बनाया गया है. PCS संजीव ओझा को ADM प्रयागराज मेला प्राधिकरण बनाया गया है. PCS महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को राज्य चीनी निगम मुंडेरवा का MD बनाया गया है. PCS अरुण कुमार को एडीएम बदायूं बनाया गया है. इसी तरह PCS देवेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया है.

इन्हें भी दी गई जिम्मेदारीः PCS शशि भूषण को अपर आयुक्त मुरादाबाद मडल बनाया गया है. PCS सुभाष चंद्र यादव को एडिशनल कमिश्नर वाराणसी मंडल बनाया गया है. PCS अजय कुमार तिवारी को CRO वाराणसी बनाया गया है. इसी तरह PCS भगवान शरण को एडिशनल कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल बनाया गया है. PCS रमेश यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बनाया गया है. PCS प्रियंका को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है. PCS शमशाद हुसैन को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया है. PCS राकेश कुमार गुप्ता को आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है.

सीनियर-जूनियर PCS अफसरों के अभी और तबादले होंगेः उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के आने वाले समय में बड़ी संख्या में तबादले होंगे. तबादलों की यह शुरुआत आईपीएस अधिकारियों से हुई थी. तीन दिन तक आईपीएस अधिकारी इधर से उधर किए जाते रहे थे. उसके बाद में शुक्रवार को 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ. 13 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए. इसके बाद में अब प्रशासनिक सेवा में पीसीएस अफसर का स्थानांतरण शुरू किया गया है. माना जा रहा है कि अब अगले दो से तीन दिन में बड़ी संख्या में पीसीएस अफसर का तबादला होगा.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button