उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबर

रंगे हाथ पकड़े गए 3 चोर, पुलिस ने तमंचा और नकदी के साथ किया गिरफ्तार

  • मुंबई से मिला अलर्ट, देवरिया पुलिस ने पकड़ा

गौरव कुशवाहा


देवरिया। मईल थाना क्षेत्र में गुरूवार की रात हाईटेक टेक्नोलॉजी और पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी की वारदात नाकाम हो गई। चोरों को अंदाजा भी नहीं था कि उनके काले कारनामे पर इंटरनेट आधारित सीसीटीवी पैनी नजर रखे हुए है। जैसे ही तीनों चोरों ने गहिला मोड़ स्थित इसराफिल अंसारी के घर में ताला तोड़कर प्रवेश किया, यह दृश्य सीधे मुंबई में बैठे इसराफिल की मोबाइल स्क्रीन पर दिखने लगा। उन्होंने बिना समय गंवाए अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए घेराबंदी कर मौके पर ही तीनों चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया।

गिरफ्तार चोरों की पहचान अवधेश निषाद, सनी मिश्रा और जयकिशुन उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई, जो सभी गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं और पहले भी कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से चोरी की रकम 4100 रुपये, 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, तीन लोहे के सब्बल, एक पेचकस, एक रेती और वारदात में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल (UP 53 AU 7026) बरामद की गई।

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि जयकिशुन उर्फ गोलू यादव पहले भी झंगहा थाना क्षेत्र में चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अवधेश निषाद पर बांसगांव में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। सनी मिश्रा भी अपराध की दुनिया में अपना नाम कमा चुका है। तीनों चोर अन्तरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं, जो सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

इस कार्रवाई में मईल थाना प्रभारी अमित कुमार राय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज सुमित कान्त, कांस्टेबल विश्वामित्र प्रसाद, राहुल गुप्ता और राघवेंद्र शास्त्री ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने इस घटना को एक सीख करार देते हुए आमजन से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में हाई-रिजॉल्यूशन इंटरनेट आधारित सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल सुरक्षा और पुलिस की तत्परता से अपराधियों को उनके मंसूबों में नाकाम किया जा सकता है। इंटरनेट की ताकत और त्वरित पुलिस एक्शन ने इन चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जिससे साफ है कि अब अपराधी चाहे जितने भी शातिर हों, तकनीक के इस दौर में बच नहीं सकते।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button