देशबड़ी खबर

ईरान-इजराइल की जंग के बीच भारत से 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, एयर इंडिया-इंडिगो-कतर-एतिहाद ने कीं सेवाएं ठप

नई दिल्लीः मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने सख्त जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस युद्ध जैसी स्थिति ने पूरे क्षेत्र के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर वैश्विक उड़ानों पर पड़ रहा है। भारत से भी बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो रही हैं, और हजारों यात्री फंस गए हैं।

रविवार को भारत से 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका  

नागर विमानन मंत्रालय और DGCA ने शनिवार को बताया कि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 28 फरवरी को 410 उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। रविवार (1 मार्च 2026) को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की संभावना है। DGCA एयरलाइंस के साथ लगातार समन्वय कर रहा है ताकि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो।

एयर इंडिया ने कई प्रमुख रूट्स पर ब्रेक लगाया  

एयर इंडिया ने क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा के बाद कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें शामिल मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-बर्मिंघम, दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान, दिल्ली-वियना, बेंगलुरु-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन हीथ्रो शामिल हैं।

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे ऊपर है। प्रभावित यात्रियों को SMS/ईमेल से जानकारी दी जा रही है और रीबुकिंग/वैकल्पिक व्यवस्था में मदद की जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे वेबसाइट या 24×7 कॉल सेंटर से अपडेट लें।

इंडिगो ने निलंबन 2 मार्च रात तक बढ़ाया  

इंडिगो ने X पर पोस्ट कर बताया कि मध्य पूर्व और आसपास के हवाई क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। यह निलंबन अब 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है। रद्द उड़ानों की पूरी लिस्ट कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कतर एयरवेज: पूरी तरह बंद  

कतर एयरवेज ने घोषणा की कि कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उसकी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। यह फैसला कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी के निर्देश पर लिया गया है।

अबू धाबी से उड़ानें 2 मार्च तक ठप

एतिहाद ने बताया कि अबू धाबी आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च 2026 (यूएई समय) रात 2 बजे तक निलंबित रहेंगी। क्षेत्रीय एयरस्पेस बंदिशों के कारण यह कदम उठाया गया है।

फंसे भारतीयों का दर्द सोशल मीडिया पर

दुबई, अबू धाबी, दोहा जैसे हब पर हजारों भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोग एयरपोर्ट पर भीड़, अनिश्चितता और घर लौटने की बेचैनी जाहिर कर रहे हैं। कई ने सरकार और एयरलाइंस से तुरंत राहत की अपील की है।

यह स्थिति तेजी से बदल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के जवाबी हमलों और क्षेत्रीय बंदिशों के कारण हवाई यातायात में और व्यवधान आ सकता है। यात्रियों को सलाह है कि वे एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन से लगातार अपडेट लेते रहें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button