देशबड़ी खबर

भूपेश बघेल के साथ बैठक से पहले सख्त नजर आए चन्नी के तेवर, बोले- तेल देखिए और तेल की धार देखिए

पंजाब कांग्रेस में घमासान सुलझाने में जुटे भूपेश बघेल आज (शनिवार को) पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं से चंडीगढ़ में मुलाकात कर रहे हैं। चन्नी सहित 50 नेता इस मीटिंग में शामिल होंगे। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग इस बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। मीटिंग से पहले चन्नी के तेवर सख्त नजर आए। चन्नी ने मीटिंग में जाने से पहले कहा कि तेल देखिए और तेल की धार देखिए, फिर बात करेंगे।

भूपेश बघेल के साथ चन्नी गुट की बैठक

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच आज चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें चन्नी गुट के नेता अपना पक्ष रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि चन्नी गुट ने इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के शामिल नहीं होने की शर्त रखी थी। साथ ही ये भी मांग की थी कि मीटिंग कांग्रेस भवन में नहीं, बल्कि किसी अन्य जगह पर हो। जिसके बाद ये बैठक कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के आवास पर हो रही है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर है विवाद

दरअसल, ये विवाद राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शुरू हुआ था। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में ये कलह तब शुरू हुई जब 1 जुलाई को कांग्रेस आलाकमान ने संगठनात्मक सूची जारी की थी, जिसमें राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। फिर इस सूची पर चन्नी गुट ने आपत्ति जताते हुए राजा वडिंग के नेतृत्व पर सवाल उठाए और मांग की कि चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।

चन्नी ने अलग बैठक कर पार्टी आलाकमान को दिया संदेश

यही नहीं चन्नी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थक नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें 4 विधायक और 50 नेता शामिल हुए थे। राजा वडिंग ने भी उसके बाद अपने समर्थक नेताओं से मुलाकात की। फिर, विवाद बढ़ा तो पार्टी आलाकमान की एंट्री हुई और प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को विवाद सुलझाने के लिए पंजाब भेजा। इस पहले, दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी की लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के मुताबिक, जल्द मतभदों का समाधान निकलने की उम्मीद है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button