देशबड़ी खबर

BJP की नई टीम की पहली बैठक में बड़ा मंथन, विधानसभा चुनाव से पहले बना जमीनी रणनीति का प्लान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक फेरबदल के बाद शनिवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नए नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में खास तौर पर आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने, उन्हें पार्टी से जोड़ने और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने चुनावी तैयारियों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर लोगों को एकजुट करने की रणनीति पर भी मंथन किया।

नई टीम के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं से कहा गया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाए।

बैठक में संगठन और जनता के बीच संपर्क मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

दिन में होंगी कई और अहम बैठकें

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को दिन में इसके अलावा भी कई बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें भाजपा शासित राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, राज्य प्रभारियों और मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इन बैठकों में संबंधित राज्यों की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

नई राष्ट्रीय टीम में 65 सदस्य, 51 नए चेहरे

भाजपा ने नए नेतृत्व के तहत अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में कुल 65 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 51 नए चेहरे हैं। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी शामिल किए गए हैं।

नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आरएसएस के पूर्व सदस्य राम माधव भी टीम का हिस्सा हैं।

स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आठ राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल किया गया है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं विनोद तावड़े और सुनील बंसल को भी महासचिव पद पर बनाए रखा गया है।

नई टीम में 12 महिला नेता और अल्पसंख्यक समुदायों के 6 नेता शामिल हैं।

पीयूष गोयल को फिर मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी वह इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन के बाद मंत्री बनने से पहले पीयूष गोयल भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे।

IT विभाग और युवा मोर्चा में भी बदलाव

भाजपा ने संगठन के कुछ अहम विभागों में भी बदलाव किया है। अमित मालवीय को पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख पद से हटाकर उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं गुजरात के हेमांग जोशी को लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या की जगह भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button