उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमथुरा

मथुरा से बड़ी खबर, ब्रज के विख्यात फरसा वाले बाबा की हत्या, गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचला, आरोपी फरार

मथुरा: यूपी के मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्रज के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बाबा गौ तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे,

इसी दौरान तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना से गौरक्षकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वह आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। बाबा की मौत से संत समाज में भी रोष है।

दिल दहला देने वाला मामला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत

कहां की है घटना?

यह पूरी घटना कोसी कलां थाना इलाके की कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां सुबह तड़के करीब 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और शोक की लहर दौड़ गई है। मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हालही में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी की हुई थी हत्या

मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालही में बरसाना के राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उनके गले और पेट पर चाकू मार दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

घटना का तब पता लगा, जब पुजारी को लोगों ने घायल अवस्था में देखा और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। उनके निधन से मंदिर परिसर में खामोशी छा गई है।

मथुरा-वृंदावन जैसे क्षेत्र में आध्यात्म से जुड़े लोगों की हत्याओं से जनता में आक्रोश है। ये घटनाएं पुलिस पर भी सवाल खड़े करती हैं कि आखिर वह इस दिशा में क्या कदम उठा रही है, जिससे साधु-संन्यासियों के खिलाफ हो रहे अपराध रुक सकें। फिलहाल तो केवल सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने में कितना वक्त लगेगा, ये तो संबधित अधिकारी ही बता सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button