सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला। तहसील आंवला मोहल्ला भुर्जी टोला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में महाकवि सुब्रमण्यम भारती एवं भारतीय भाषा दिवस को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सत्र में वंदना के पश्चात महाकवि सुब्रमण्यम भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य धर्मेंद्र कुमार ने किया एवं महाकवि भारती के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में आचार्य अंकित शर्मा,आचार्य सुधांशु गुप्ता एवं भैया अनंत शर्मा कुनाल मौर्य ,आराध्य गंगवार ,केशव कुमार पाल आदि ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। और कार्यक्रम के अंत ‘मेरी मातृभाषा में मेरे हस्ताक्षर’ के लिए सभी को प्रेरित किया गया। भारतीय भाषा दिवस की इस श्रृंखला में सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फोटो खिंचवाकर अपनी मातृभाषा के लिए प्रेरित किया।।



