उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र; विधान परिषद में रखा जाएगा अनुपूरक बजट, देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ: विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा होने के बाद विधान परिषद ने भी अपनी कार्यवाही की रूपरेखा जारी कर दी है. वित्त वर्ष 2024 25 के लिए अनुपूरक बजट विधान परिषद में भी रखा जाएगा. जहां विधान परिषद सदस्य उस पर चर्चा करेंगे. जिसके जरिए उच्च सदन से स्वीकृत होने के बाद ही अनुपूरक बजट पर मुहर लगेगी. विधान परिषद का सत्र भी 16 दिसंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को आधे दिन की कार्यवाही के बाद स्थगित कर दिया जाएगा.

विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की ओर से कार्यक्रम बुधवार को जारी किया गया है. जिसकी जानकारी समस्त महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दे दी गई है. विधान परिषद की कार्यवाही कितनी महत्वपूर्ण होती है, इसका नजारा मानसून सत्र में देखने को मिला था. जब नजूल बिल को विधान परिषद में रोक कर प्रबल समिति के हवाले कर दिया गया था. इस बार भी विवादित बिलों को लेकर विधान परिषद की क्या स्थिति रहती है, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम

16 दिसंबर सोमवार

1-औपचारिक कार्य, यथा अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों आदि का सदन के पटल प रखा जाना, विधेयकों का पुरःस्थापन आदि, यदि कोई हों.

2-विधायी कार्य.

3-अन्य कार्य, यदि कोई हों.

17 दिसंबर मंगलवार

1-औपचारिक कार्य, यथा अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों आदि का सदन के पटल पर रखा जाना, विधेयकों का पुरःस्थापन आदि, यदि कोई हों.

2-12:20 बजे अपराह्न.

3- वित्तीय वर्ष 2024-2025 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतिकरण.

18 दिसंबर बुधवार

1-विधायी कार्य.

2-वित्तीय वर्ष 2024-2025 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों पर सामान्य चर्चा त तत्सम्बन्धी विनियोग विधेयक जैसा विधान सभा द्वारा पारित होगा, पर विचार उसका पारण.

19 दिसंबर गुरुवार

1-विधायी कार्य.

2-अन्य कार्य, यदि कोई हों.

20 दिसंबर शुक्रवार

1-विधायी कार्य.

2-असरकारी दिवस (आथा दिन).

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button