
BRICS Summit 2024: रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। कजान एक्सपो सेंटर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का पूर्ण सत्र शुरू हो चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्र की शुरुआत में नेताओं को संबोधित किया है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 30 से अधिक देशों ने BRICS में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समूह बैठक में अपने विस्तार पर चर्चा करेगा, साथ ही कार्यकुशलता बनाए रखने की आवश्यकता को भी ध्यान में रखेगा।
कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे पीएम मोदी
ब्रिक्स सम्मेलन के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इस बात पर भी टिकी हुई है कि की पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक कब होगी। पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे हैं।
VIDEO | PM Modi (@narendramodi) arrives at the venue of the BRICS Summit 2024 in Kazan, #Russia.#BRICSSummit2024
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/YHwaoYW3Jd
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2024
राष्ट्रपति पुतिन से मिले पीएम मोदी
कजान में ब्रिक्स समिट से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंगलवार को मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले थे। पीएम मोदी ने पुतिन से हाथ मिलाया और फिर उनके गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत हुई। वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष का भी जिक्र किया था।



