देशबड़ी खबर

बीआरएस किसी की ‘बी टीम’ नहीं: तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव का राहुल गांधी पर पलटवार

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के खिलाफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के हमले पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के वित्त मंत्री टी. हरीश राव ने कहा कि बीआरएस किसी की ‘‘बी टीम’’ नहीं है। बीआरएस को गरीबों की ‘‘ए टीम’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस का गठन देश को ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के चंगुल’’ से बचाने के लिए किया गया, क्योंकि कांग्रेस देश की सत्तारूढ़ पार्टी का मुकाबला करने में असमर्थ रही है।

बीआरएस के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए हरीश राव ने दावा किया कि देश के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया क्योंकि वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। राव ने रविवार रात एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ आपकी पार्टी का नाम ही ‘स्कैमग्रेस’ (घोटाला) हो गया है।’’ मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव के भतीजे हरीश राव ने कहा कि कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाना एक ‘‘मजाक’’ है क्योंकि परियोजना की कुल लागत 80,321.57 करोड़ रुपये है।

अविभाजित आंध्र प्रदेश में 2007 में कांग्रेस की सरकार के दौरान खम्मम में ‘‘भूमिहीन गरीबों के लिए भूमि’’ आंदोलन के तहत वाम दलों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पुलिस गोलीबारी में आठ लोगों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि लोग कांग्रेस की ओछी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के कथित ‘‘शराब घोटाले’’ का हवाला देते हुए कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) का ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में होने का आरोप लगाया।

उन्होंने तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी को ‘‘ भाजपा की बी टीम ’’ और बीआरएस को ‘‘ भाजपा रिश्तेदार समिति’’ करार दिया था। राहुल ने आरोप लगाया था कि राव तथा उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण वे भाजपा का साथ दे रहे हैं। राहुल ने रविवार को तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने अन्य सभी विपक्षी नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस उस किसी भी गुट में शामिल नहीं होगी जहां बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button