पंजाबबड़ी खबरराज्य

‘उड़ता पंजाब’ से ‘बदलता पंजाब’: ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल

  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम लोक लहर में बदली: यदि हम मर भी जाएँ तो भी नशों का मुकम्मल खात्मा होकर रहेगा: केजरीवाल
  • नौजवान नशों के टीकों की जगह पुनर्वास, नौकरियों, जिम और स्टेडियमों के ज़रिए खेलों और ज़िंदगी सँवारने के सपने देखने लगे: अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़। पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज लोगों के सक्रिय समर्थन से नशों के विरुद्ध जंग को गाँव और गली स्तर पर ले जाने का ऐलान किया।

कस्बा लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) में एकत्रता को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य के हर गाँव और कस्बे तक पहुँच की जाएगी ताकि नशों के विरुद्ध इस जंग में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार के सख़्त यत्नों के चलते, पंजाब न सिर्फ़ नशा मुक्त होगा, बल्कि हर पक्ष से देश का अग्रणी राज्य भी बनेगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के चलते जिन गाँवों में नशे के केंद्र थे, अब नशों से मुक्त हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बॉलीवुड फ़िल्में नशों की दलदल के हालात पर बनने लग गई थीं, अब समय बदल गया है और राज्य के नौजवान खेलों के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पिछली सरकारों के मंत्री नशे के सौदागरों की सरपरस्ती करते थे और यहाँ तक कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचते/सप्लाई करते थे। उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस द्वारा क्विंटलों की मात्रा में नशे ज़ब्त किए जा रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि और अपराधियों के लिए मिसाल कायम की जा सके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले के समय के उलट जब नशे के सौदागरों को सरकार द्वारा बचाया जाता था, अब ‘आप’ सरकार द्वारा 10,000 नशा तस्कर, जिनमें 8500 बड़ी मछलियाँ हैं, को गिरफ़्तार किया गया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया था कि पंजाब में किसी को भी नशा बेचने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और सरकार इस कार्य में सफल रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर ख़तरनाक अपराधी हैं पर हमने अपनी जान की परवाह किए बिना उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध इस लड़ाई में हमारी जान जा सकती है पर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में से नशों का पूरी तरह सफ़ाया हो जाए।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समय आ गया है जब हम सभी को आगे आकर नशों के विरुद्ध इस जंग में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की जायदादें ज़ब्त/नष्ट कर दी गई हैं और यह मुहिम आने वाले समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जन आंदोलन में बदला जा रहा है, जिसके लिए लोगों के सक्रिय समर्थन की ज़रूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को ज़मीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गाँवों के लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों की बेअंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार राज्य के हर गाँव में एक स्टेडियम बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के 3000 बड़े गाँवों में 3000 जिम बनाए जाएँगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य ने पहले ही नौजवानों को लगभग 54000 नौकरियाँ दी हैं और सरकार ने हर गाँव के नौजवानों के लिए रोज़गार को सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button