देशबड़ी खबर

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार एक साल में गिर जाएगी : भाजपा

बेंगलुरु। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच आंतरिक लड़ाई के कारण मौजूदा कर्नाटक सरकार के एक साल के भीतर गिरने की भविष्यवाणी की।

अन्नामलाई ने कहा,“मैं कर्नाटक सरकार को अब से एक साल बाद ताश के पत्तों की तरह गिरते हुए देख रहा हूं। अगर सर्वश्री डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया 2024 तक नहीं लड़ते हैं, तो दोनों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए, क्योंकि सरकार का ढांचा ही ‘दोषपूर्ण’ है।”अन्नामलाई ने पूछा,“दोनों नेता ढाई साल के लिए सीएम रहेंगे। यह किस तरह का ढांचा है?”

गौरतलब है कि कैबिनेट में अब सीएम और उनके डिप्टी समेत 10 मंत्री हैं। उन्होंने 20 मई के मेगा शपथ ग्रहण समारोह में क्रमशः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी विपक्षी दलों के बीच मतभेदों का संकेत दिया। उन्होंने कहा,“वे विपक्षी एकता की बात करते हैं। जब कांग्रेस में ही एकता नहीं होगी तो किस तरह की एकता होगी? साथ ही अरविंद केजरीवाल, केसीआर और ममता बनर्जी जैसे विपक्षी नेता शपथ ग्रहण समारोह में नहीं थे।”

सर्वश्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच अपने मुख्यमंत्री की पसंद तय करने के लिए सत्ताधारी पार्टी को लंबी बातचीत के बाद से ही भाजपा नई कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आग उगल रही है। शनिवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि पांच गारंटी (5 जी) को लागू करने में सिद्धारमैया सरकार ईमानदार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के लोग शनिवार को पहली कैबिनेट बैठक के बाद सिद्धारमैया की घोषणाओं से निराश थे क्योंकि वे 5जी के संबंध में उनकी सरकार से बहुत उम्मीद कर रहे थे।

बोम्मई ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादों और पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा की गई घोषणाओं में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा, “लोगों ने बहुत सारी घोषणाओं और तत्काल कार्यान्वयन की उम्मीद की थी। कुछ महिलाओं ने बसों में मुफ्त यात्रा शुरू कर दी। सिद्धारमैया की घोषणाओं ने लोगों को निराश किया है।”

विधान सौधा में पहली कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि 5जी को अगली कैबिनेट बैठक के बाद लागू किया जाएगा, जिस पर एक सप्ताह के भीतर सहमति हो जाएगी। उन्होंने कहा, “घोषणापत्र में पांच गारंटियों का वादा किया गया था और उन पांच गारंटियों को लागू करने का आदेश कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिया गया था। अगली कैबिनेट बैठक के बाद सभी लागू होंगे, जिसे एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button