देशबड़ी खबर

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र सचदेवा 24 अकबर रोड के बाहर बेरीकेडिंग पर चढ़ गए थे। वहां से हटाने के लिए पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा को छोड़ दिया गया। बीजेपी के कार्यकर्ता और सीनीयर नेता सड़क पर उतर कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं- सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। यह AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं राष्ट्र का कार्यक्रम था, इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे। इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे? यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था, हम इसका विरोध करते हैं।’

देश की जनता देगी जवाब- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी। यह किराए के गुंडों से AI इंपैक्ट समिट जो आज भारत का गौरव बना हुआ है। उसे बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी, देशद्रोह है। देश की जनता इसका जवाब देगी।’

कल कांग्रेस ने किया था शर्मनाक प्रदर्शन

बता दें कि भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक बवाल देखने को मिला। NSUI के 15-20 कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी हॉल नंबर-5 में घुसकर अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी टी-शर्ट उतारकर (शर्टलेस प्रदर्शन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोर-शोर से नारे लगाए। इस पर कई आपत्तिजनक संदेश लिखे गए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button