उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘दो दिन के बाद केंद्रीय मंत्री से कराएंगे मुलाकात’, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों से मिलकर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सामान्य वर्ग के छात्रों ने यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान, प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। साथ ही दो दिनों के बाद केंद्रीय मंत्री के साथ छात्रों की बैठक कराने का आश्वासन भी दिया है।

युवा साथियों की मांगों पर गंभीरता से करेंगे विचार

छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और उसमें कहा, ‘हमें एक पत्र मिला है। उस पत्र को हमने अपने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि हमारे युवा साथी जो जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे, उनकी मांगों पर हम विचार करेंगे, गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे।’

किसी भी स्थिति में अपने देश के युवाओं का, अपने देश के छात्रों का कोई नुकसान नहीं होने देंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे: ब्रजेश पाठक

केंद्रीय मंत्री तक खुद ले जाएंगे ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि छात्रों की इच्छा थी कि हम केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखें, तो केंद्रीय मंत्री के साथ में दो दिन के बाद इनकी बैठक होगी। हम इन्हें लेकर जाएंगे और उनसे साथ में बात करेंगे।

किसी भी छात्र के साथ कोई अन्याय नहीं होगा- ब्रजेश पाठक

प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात के बाद ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे के साथ आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों एवं उनकी चिंताओं की गंभीरता के दृष्टिगत उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि आगामी दो दिनों में उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा और संबंधित केंद्रीय मंत्री से उनकी भेंट भी सुनिश्चित कराई जाएगी। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। किसी भी छात्र के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी।’

आरक्षण की समीक्षा की मांग कर रहे हैं छात्र

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण में सुधार समेत अन्य मांगों को लेकर जमा हुए थे। उनकी मुख्य मांग आरक्षण की समीक्षा की थी। शुक्रवार के उस प्रदर्शन के बाद अब छात्र प्रदर्शनकारियों की मुलाकात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से हुई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button