आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

शिकायत के बाद पहुची जिला स्तरीय जांच टीम ,एसडीएम न्यायिक, व आरईएस अधिकारी मौके पर पहुँचे

जिला अधिकारी के आदेश पर हुई कार्यो की जांच, शिकायतकर्ता भी रहे मौजूद

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

आंवला। नगर पालिका आंवला के विकास कार्यों की शिकायत पर गुरुवार को टीम सुबह 11 बजे जांच करने पहुंची ।

आंवला के मोहल्ला गौसिया चौक के रहने वाले विशंभर दयाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में नगर पालिका के विकास कार्यों मे अनियमितता को लेकर शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर पालिका आँवला के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरती गयी है तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उन्होंने सवाल उठाए। जैसे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आँवला के सामने से बजरिया मोड़ से सागर बिल्डिंग मटेरियल तक सीसी रोड , गौसिया चौक के कब्रिस्तान से बर्मा गैस चूल्हा सर्विस सेंटर तक तीन माह पूर्व सीसी रोड, मोहल्ला महादेवपुरम में 50 मीटर सीसी रोड, फूटा दरवाजा मस्जिद के पास से रामलीला गेट तक डाबर रोड, रमेश सागर के मकान से बंसीलाल मौर्य के मकान तक कुछ माह पूर्व इंटरलॉकिंग, बारह बुर्जी से लेकर तहसील आँवला गेट तक कुछ माह पूर्व डाबर रोड आदि विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे और शिकायती पत्र दिया था।

जिसकी जांच को लेकर जिला स्तरीय टीम गठित की गई। जिसमें एसडीएम न्यायिक मल्लिका नैन,एक्सईएन आरईएस,सहायक अभियंता, अवर अभियंता, जेई आदि अधिकारी जांच टीम में रहे। टीम सुबह 11 बजे नगर पालिका आंवला पहुँची तथा टीम के द्वारा विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।जांच टीम के साथ शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे तथा जांच टीम के द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर ही विकास कार्यों का मुआयना किया गया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता बिशंभर दयाल के द्वारा विकास कार्यों में अनिमितताओं को लेकर शिकायत की गयी थी जिस पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला स्तरीय टीम के द्वारा विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया शिकायतकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे। गठित टीम के निर्णय के अनुसार ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button