कारोबारबड़ी खबर

होली के दिन भी Gold-Silver ने दिखाया अपना रंग, 11000 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आज सोने का कितना चढ़ा भाव

रंगों के त्योहार होली के दिन जहां लोग गुलाल और अबीर में सराबोर थे, वहीं सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी ने जमकर रंग दिखाया। भारी उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार को कीमती धातुओं में जोरदार वापसी देखने को मिली। खासकर चांदी की कीमत में 11,000 रुपये से ज्यादा की तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शाम 5:30 बजे तक 11,548 रुपये बढ़कर 2,76,966 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को चांदी में बड़ी गिरावट आई थी। उस दिन चांदी 13,163 रुपये या करीब 4.73% टूटकर 2,65,318 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले सोमवार को इसका भाव 2,78,481 रुपये प्रति किलो था। ऐसे में बुधवार की तेजी को निवेशक राहत भरी वापसी के रूप में देख रहे हैं।

सोने ने भी पकड़ी रफ्तार

सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 2,723 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोना 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक भी गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेज हलचल रही। विशेषज्ञों के मुताबिक CME पर सोना 5,400 डॉलर से गिरकर 5,000 डॉलर तक पहुंचा, लेकिन बाद में 5,200 डॉलर के आसपास रिकवरी कर गया। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखा।

क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी में हलचल?

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच परमाणु वार्ता के विफल रहने से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं, जिससे सोना-चांदी की मांग बढ़ जाती है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान संघर्ष की स्थिति और आने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़े भी आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की चाल तय करेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button