देशबड़ी खबर

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार : मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच विधायक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली मंत्री परिषद (कैबिनेट) में रिक्त पांच पदों पर लम्बे अंतराल के बाद शुक्रवार को नए मंत्रियों की नियुक्ति हो गई। इनमें तीन विधायकों ने पहली बार, एक ने दूसरी और एक ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राजधानी देहरादून में आज सुबह सवा दस बजे लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हरिद्वार सदर से कई बार विधायक बने तेजतर्रार मदन कौशिक, देहरादून की राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा के विधायक और सज्जनता की प्रतिमूर्ति कहे जाने वाले खजान दास, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्तरा, भीमताल से विधायक रामसिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी को नए मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आधिकारिक सूत्रों ने आज सुबह ही इसकी जानकारी दी कि राज्यपाल सिंह नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।

कैबिनेट विस्तार की एक लम्बे समय से चर्चाएं चल रही थीं। वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद अब ये विस्तार क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कैबिनेट में पिछले लम्बे समय से कुल पांच पद रिक्त थे। इनमें से तीन पद पिछली सरकार से रिक्त चल रहे थे, जबकि वर्तमान सरकार में मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चन्द अग्रवाल के त्यागपत्र से दो पद रिक्त हुए।

इस तरह कुल पांच पद कैबिनेट में रिक्त चल रहे थे। नए मंत्री के रूप में कैबिनेट के सदस्य बने मदन कौशिक ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली है, जबकि खजान दास दूसरी बार मंत्री बने हैं। अन्य तीन प्रदीप बत्तरा, भरत चौधरी और रामसिंह कैड़ा पहली बार मंत्री बने हैं।

धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच विधायक

उत्तराखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया। यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। विधायक भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो संवैधानिक प्रावधान के अनुसार अधिकतम है। खजान दास देहरादून के राजपुर रोड से विधायक हैं, जबकि भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग, मदन कौशिक हरिद्वार, प्रदीप बत्रा रुड़की और राम सिंह कैड़ा भीमताल से विधायक हैं।

चौधरी, बत्रा और कैड़ा को पहली बार मंत्री पद संभालने का अवसर मिला है, जबकि दास और कौशिक पहले भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलन के साथ ही मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिसे अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करेगी। धामी ने कहा, ”हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले। हम सभी टीम भावना से राज्य की जनसेवा के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button