उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है?… फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अखिलेश ने की भाजपा की आलोचना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा, हालांकि उन्‍होंने फिल्म का नाम नहीं लिया है। सपा नेता यादव ने ट्वीट कर कहा, ” जो राजनीतिक आकाओं के पैसों से, उनके एजेंडे वाली मनमानी फ़िल्में बनाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी फिल्मों को सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र देने से पहले, उनके ‘राजनीतिक-चरित्र’ का प्रमाण पत्र देखना चाहिए। क्या सेंसर बोर्ड धृतराष्ट्र बन गया है?”

पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा, ”सस्ते व सतही संवाद वाले सिनेमा के जरिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनकी कथा के विराट तथा प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे करोड़ों आस्थावान सनातनी आहत हैं। इस कृत्य के लिए तथाकथित सनातनी भाजपाई देश से माफी मांगें। ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!”

गौरतलब है कि ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को देशभर में हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म में अभिनेता प्रभास भगवान राम की भूमिका में, कृति सेनन सीता की और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित बड़े बजट वाली इस फिल्म के खराब वीएफएक्स और संवादों को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button