देशबड़ी खबर

‘हेमंत सोरेन की सरकार सूखे पत्ते की तरह उड़ जाएगी’, शिवराज सिंह चौहान ने किया बीजेपी सरकार बनने का दावा

दुमका: झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है। दुमका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस धरती की रोटी, बेटी, माटी को बचाने के लिए झारखंड की जनता संकल्पबद्ध है। इसी संथाल परगना में आदिवासी भाई-बहनों की आबादी सिर्फ 28% बची है, कभी यह 44% थी। इस संकट को यहां की जनता ने पहचाना है और इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है, हेमंत सोरेन की सरकार सूखे पत्ते की तरह उड़ जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी।

सीएम सोरेन पर लगाया गंभीर आरोप

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं ने जनता के खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला। उनके सपनों को छला। अब एक बार फिर झारखंड की जनता को ठगने आए हैं, हम इनके मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। झारखंड वासियों के विश्वास और समर्थन से यह सुनिश्चित हो गया कि यहां भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।

कुंभकर्ण से की तुलना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड की जेएमएम-कांग्रेस की सरकार में जनता सुखी नहीं है। इस सरकार ने पूरे झारखंड को तबाह और बर्बाद करने का पाप किया है। झारखंड में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं है। सोरेन सरकार सो रही है। रावण का भाई कुंभकर्ण 6 महीने सोता था और 6 महीने जागता था। जब जागता था तो केवल खाता ही रहता था, लेकिन ये JMM और कांग्रेस के कुंभकर्ण तो 12 महीने ही खाते रहते हैं।

 राजनाथ सिंह ने भी साधा निशाना

वहीं, लोहरदगा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के तीन स्पीड ब्रेकर हैं। झारखंड के विकास के तीन ठोकर हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी और कांग्रेस। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आप इन तीनों की छुट्टी कर दें तो झारखंड राज्य के विकास को कोई नहीं रोक सकता।

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

उधर, झारखंड के कांके में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार रेल बेच रही है, रोड पर टैक्स लगाकर एयरपोर्ट, पोर्ट सब बेच रही है। इनका काम है कि हम कमाएं और ये लोग बेच दें। खड़गे ने कहा कि कुछ लोग भूल जाते हैं कि जो आरक्षण दिया गया है, चाहे वह एससी, एसटी या ओबीसी को दिया गया हो, या संवैधानिक रूप से जो अधिकार दिए गए हैं – इसका श्रेय महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबासाहेब अम्बेडकर को जाता है जिन्होंने हमें दिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को दूसरों की अच्छी चीजें नजर नहीं आतीं। उन्हें सिर्फ 2 बड़े लोग और अमित शाह नजर आते हैं। कैबिनेट में कोई नहीं बोल सकता. सिर्फ पीएम मोदी ही बोल सकते हैं और अमित शाह ही बोलेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button