अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आज बनेगा इतिहास, अयोध्या के रामलला दरबार में होगी योगी कैबिनेट की बैठक

अयोध्या: रामनगरी में आज इतिहास लिखा (UP Cabinet Meeting in Ayodhya) जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी सरकार की कैबिनेट पहली बार रामलला के दरबार में बैठक के लिए पहुंचेगी. साथ ही अयोध्या में पहली बार यूपी कैबिनेट की बैठक करके सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को अमली जामा पहनाएगी.

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले आज गुरुवार को रामलला के दरबार में योगी मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें अयोध्या के साथ ही अन्य विकास कार्य से जुड़े एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. अयोध्या में कैबिनेट बैठक करके भाजपा सरकार जन-जन को रामराज्य का अहसास कराने की कोशिश करेगी. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार जनता तक धार्मिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देते हुए आगे बढ़ना चाहती है. इससे पहले प्रयागराज और वाराणसी में भी कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा चुकी है.

कैबिनेट बैठक में ये प्रस्ताव आ सकते हैं:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक सहित दो दर्जन कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, डीजीपी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित होंगे. सीएम योगी के नेतृत्व में आज मंत्रिपरिषद के सदस्य सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे फिर हनुमान गढ़ी में हनुमान जिनदर्शन पूजन करने के बाद राम जन्मभूमि परिसर व रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे.

इसके बाद 12 बजे कैबिनेट की बैठक की जाएगी. सीएम योगी मंत्रियों के साथ 11 नवम्बर को प्रस्तावित दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अयोध्या में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अयोध्या के माध्यम से धार्मिक एजेंडे को धार देने के उद्देश्य से इनसे जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाये जाएंगे और उन्हें मंजूरी प्रदान की जाएगी.

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath in Ayodhya) गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे अयोध्या के रामकथा पार्क में पहुंचेंगे. उनकी अगुवाई में मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर का पूजा होगा. साथ ही श्री रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन और पूजन होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सरकार के मंत्री भी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का हाल जानेंगे.

कैबिनेट बैठक में सरकार के करीब 24 वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे. मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के साथ सभी महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव भी मौजूद रहेंगे. सूचना निदेशक शिशिर और पुलिस महानिदेशक विजय कुमार भी अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. सूचना निदेशक अयोध्या पहुंच चुके हैं.

इसके पहले वर्ष 2019 में कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में यूपी कैबिनेट की बैठ बैठक हुई थी. तब कैबिनेट के सभी सदस्यों ने संगम में स्नान किया था. इसके साथ ही वाराणसी में भी योगी कैबिनेट की बैठक हुई थी.

यूपी विधानमंडल का सत्र 28 नवंबर से: यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का 28 नवंबर से शुरू हो सकता है. सत्र 4-5 दिन तक चलने की उम्मीद है. योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के अलावा कई अन्य विधेयक भी पेश कर सकती है. आज योगी कैबिनेट बैठक में विधानमंडल के सत्र के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.

क्यों खास है 9 नवंबर: अयोध्या में 9 नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया था. सुप्रीम कोर्ट में कई साल तक चले राम जन्म भूमि विवाद का फैसला भी 9 नवंर 2019 को आया था. यह फैसला रामलला के पक्ष में सुनाया गया था.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button