खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

Hockey Junior Men’s Asia Cup: इंडोनेशिया के खिलाफ भारत का गोल शो, 14-0 से जीतकर किया खिताबी अभियान का आगाज

मोकी (चीन): भारत ने एएचएफ जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने खिताब के बचाव का अभियान बेहद शानदार अंदाज में शुरू किया। पूल ए के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए।

पांच बार की चैंपियन भारत की इस बड़ी जीत में कप्तान अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और अजीत यादव का खास योगदान रहा। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारत के 14 में से 12 गोल किए। प्रभदीप ने सर्वाधिक पांच गोल दागे और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। कप्तान अनमोल ने चार और अजीत यादव ने तीन गोल किए। हरपाल और आशु मौर्य ने एक-एक गोल किया।

शुरुआत से ही भारत ने बनाया दबाव

मैच के शुरुआती मिनट से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक हॉकी खेली और इंडोनेशिया के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बनाया। भारतीय हमलों के सामने इंडोनेशियाई खिलाड़ी पूरे मुकाबले में संघर्ष करते दिखाई दिए।

प्रभदीप ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद हरपाल ने आठवें मिनट में गोल करके भारतीय बढ़त को 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। कप्तान अनमोल एक्का ने 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 किया। इसके चार मिनट बाद अजीत यादव ने गोल दागते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी।

प्रभदीप ने इसके बाद 26वें और 30वें मिनट में लगातार गोल किए और अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। हाफ टाइम तक भारत ने मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कसते हुए 6-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी गोलों की बरसात

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने आक्रामक तेवर बनाए रखे। अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर दो और गोल अपने नाम किए।

इसके बाद प्रभदीप ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी दौर में एक और गोल दागा। इससे भारत की बढ़त 9-0 हो गई।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया पर और भी ज्यादा दबाव बनाया और पांच गोल दाग दिए। अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके ठीक एक मिनट बाद प्रभदीप ने अपना पांचवां गोल दाग दिया।

अजीत यादव ने 53वें मिनट में दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 13-0 की विशाल बढ़त दिला दी। आखिर में आशु मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की जीत का स्कोर 14-0 कर दिया।

  • प्रभदीप सिंह: 5 गोल
  • अनमोल एक्का: 4 गोल
  • अजीत यादव: 3 गोल
  • हरपाल: 1 गोल
  • आशु मौर्य: 1 गोल

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button