देशबड़ी खबर

‘आपके सपने सच करने के लिए मेरी जिंदगी कुर्बान’, दिल्ली की रैली में बोले पीएम मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। नार्थ ईस्ट दिल्ली के करतार नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। आपने G20 सम्मेलन के दौरान देखा है कि कैसे दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली को देखकर चकित थे। आज यहां भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बन रहे हैं। नया संसद भवन हमारी शान बढ़ा रहा है।

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

दिल्ली में नेशनल वार मेमोरियल बना। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी रगो में लोकतंत्र है। दस साल में मेरी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत सारे काम किए। यहां पर अच्छी सड़कें और हाइवे बनाई गई। हजारों बड़े वाहनों को अब दिल्ली आने की जरुरत नहीं पड़ती। दिल्ली मेट्रो के नए रूट भी बनाए गए। मेट्रो का गेट भी विकास के लिए खुलता है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के सपने सच करने के लिए मेरी जिंदगी कुर्बान है। यह वह समय है जब भारत विकास के लिए छलांग लगा रहा है। 2024 का चुनाव भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए है। यह चुनाव देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए भी है। जो शक्तियां अपनी नीतियों से देश को दिवालिया बनाना चाहती हैं, यह गरीबों और मध्यम वर्ग को उन लोगों से बचाना भी है जो उनकी संपत्ति छीनना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद देश के जवान ‘नेशनल वार मेमोरियल’ की मांग करते रहे। देश का दुर्भाग्य देखिए, जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में ‘वार मेमोरियल’ बनाने का महत्व समझ नहीं आया। देश में लोगों की रक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। ‘पुलिस मेमोरियल’ के लिए देश के पुलिस जवानों को 70 साल इंतजार करना पड़ा। मोदी आया तब बना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि न अपने​ लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं।  मैं आपके लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं। 50-60 साल पहले, मैं अपना घर छोड़कर निकला था, तब मुझे भी पता नहीं था कि एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराऊंगा।  तब मुझे पता नहीं था कि 140 करोड़ भारतीय मेरा परिवार बन जाएंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button