देशबड़ी खबर

AI समिट में पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन, कहा- ‘भारत दुनिया के टॉप तीन एआई सुपरपावर में होगा शामिल’

India AI Impact Summit में पीएम मोदी ने भारत को दुनिया के तीन ग्लोबल एआई सुपरपावर में शामिल बताया है और 2047 के विजन की बात की है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में दुनियाभर के टेक लीडर्स शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2026 को इस समिट का उद्घाटन किया है। यह समिट 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें एआई के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इसमें कई स्टार्ट अप ने अपने एआई प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई है। ANI को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने AI को लेकर खुलकर बात की है।

सिविलाइजेशनल बदलाव के पॉइंट पर AI

पीएम मोदी ने कहा कि आज, AI एक सिविलाइजेशनल बदलाव के पॉइंट पर है। यह इंसानी काबिलियत को ऐसे तरीकों से बढ़ा सकता है जो पहले कभी नहीं हुए, लेकिन अगर इसे बिना गाइडेंस के छोड़ दिया जाए तो यह मौजूदा सोशल बुनियाद को भी टेस्ट कर सकता है। पीएम ने कहा कि हमने इसलिए इस समिट का आयोजन किया है ताकि इसके अर्थपूर्ण और सकारात्मक पहलुओं पर बात की जाए।

भारत के सिविलाइजेशन से हमें सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की प्रेरणा मिलती है। टेक्नोलॉजी का मुख्य उद्येश्य सभी के लिए कल्याण, सभी की खुशी होनी चाहिए। तकनीक इंसानियत की सेवा के लिए होनी चाहिए, न कि इसे बदलने के लिए। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला एआई समिट है।

विकसित भारत 2047 में AI का अहम रोल

पीएम मोदी ने कहा कि AI, विकसित भारत 2047 की ओर भारत की यात्रा में एक बदलाव लाने वाला मौका है। इसकी मदद से नई इकोनॉमिक ऑपर्च्युनिटी, इन्क्लुसिव ग्रोथ के अवसर तलाशे जा सकेंगे। हेल्थकेयर में एआई पहले से ही प्रभाव डाल रहा है। हमने देखा है कि एआई बेस्ड सॉल्यूशन पहले ही T.B, डायबिटीज जैसी बीमारियों को शुरुआती समय में पहचान कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी एआई पावर्ड पर्सनलाइज्ड लर्निंग प्रोग्राम भारतीय भाषाओं में छात्रों की मदद कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में मौजूद सरकारी स्कूलों में एआई की मदद से कस्टमाइज्ड अकेड्मिक सपोर्ट मिल रहा है।

पब्लिक गुड्स में एआई निभाएगा महत्वपूर्ण रोल

पीएम मोदी ने ANI के साथ इंटरव्यू में कहा कि भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यात्रा ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है। इंक्लूसिव डेवलपमेंट के लिए DPI और AI का महत्वपूर्ण रोल रहने वाला है। आधार, UPI और डिजिटल पब्लिक गुड्स में हमारी सफलता कोई एक्सीडेंटल नहीं है। इसके लिए कुछ सिद्धांतों पर काम करना पड़ा है।

पहला, हमने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया है न कि एक प्रॉपराइटरी प्लेटफॉर्म के लिए इसे तैयार किया गया। इस ओपन और इंटरऑपरेबल आर्किटेक्चर ने एक कॉमन बेस लेयर के ऊपर इनोवेशन को फलने-फूलने दिया।

दूसरा, हमने पहले दिन से ही स्केल और इंक्लूशन फॉर्म में डिजाइन किया है। हमरा सिस्टम 1.4 अरब लोगों के लिए उनके सोसियो-इकोनॉमिक स्टेटस, लिट्रेसी लेवल, क्षेत्र और भाषा में अंतर किए बिना काम करता है। जब एआई को इस सिस्टम में जोड़ा जाएगा तो गवर्नेंस और भी ज्यादा प्रभावी और रिस्पॉन्सिव हो जाएगा। एआई हमारे वेलफेयर लक्ष्य को बेहतर करने का काम करेगा। इसमें फ्रॉड डिटेक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर मेन्टेनेंस, अर्बन प्लानिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो पब्लिक सिस्टम में और पारदर्शिता लाएगा।

गवर्नेंस को बेहतर करने के लिए एआई पावर्ड सॉल्यूशन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे स्टार्टअप, रिसर्च इंस्टिट्यूट्स और टेक इकोसिस्टम ऐसे एआई सॉल्यूशन डेवलप कर सकते हैं, जो मैन्युफैक्चरिंग से लेकर गवर्नेंस को बेहतर कर सकता है। साथ ही, नए जॉब्स भी जेनरेट किए जा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि भारत के युवा ऐसे एआई सॉल्यूशन बना सकते हैं जो किसानों, MSME, महिला उद्यमियों और जमीनी इनोवेटर्स के लिए डिजाइन किया जाएगा। इस साल के केंद्रीय बजट में भी हमने यही विजन रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी आत्मनिर्भर भारत की यात्रा एक मौलिक प्रिसिंपल पर तैयार की गई है, जिसमें भारत केवल टेक्नोलॉजी को कंज्यूम नहीं करेगा, बल्कि इसे क्रिएट भी करने का काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत में एआई का विजन तीन स्तंभों- संप्रभुता, समावेशिता और नवाचार पर आधारित है। मेरा विजन भारत को दुनिया के तीन एआई सुपरपावर में रखने का है, न कि सिर्फ एआई कंज्यूम करने में रहेगा। हमारे एआई मॉडल्स दुनियाभर में डिप्लॉय किए जाएंगे। हमारे एआई स्टार्ट अप अरबों लोगों में वैल्यू किया जाएगा। ये लाखों हाई क्वालिटी जॉब क्रिएट करने वाला होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button