देशबड़ी खबर

पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु ने किया मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, अपने पास रखा गृह और स्वप्न दास गुप्ता को दिया वित्त; पढ़ें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम शुभेंदु ने अपने पास गृह विभाग रखा है और स्वप्न दास गुप्ता को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा, निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, अशोक किर्तनिया को खाद्य और दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास का मंत्रालय दिया है। साथ ही, अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास का कार्यभार सौंपा गया है। जानें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला है।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और उनके विभाग

मंत्री का नाम विभाग
शुभेंदु अधिकारी (मुख्यमंत्री) गृह एवं पर्वतीय मामले, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, विद्युत, सूचना एवं संस्कृति, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार और अन्य अवंटित विभाग
निशीथ प्रमाणिक उत्तर बंगाल विकास, जल संसाधन जांच एवं विकास
अशोक किर्तनिया खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता
दिलीप घोष पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विपणन
Kshudiram Tudu जनजातीय विकास, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा
अग्निमित्रा पॉल शहरी विकास एवं नगर निकाय मामले
दीपक बर्मन स्कूल शिक्षा, आवास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और वस्त्र
तपस रॉय उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम, सार्वजनिक उपक्रम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण, गैर-पारंपरिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत
डॉ. शंकर घोष संसदीय कार्य, पर्यटन
मनोज कुमार उरांव वन एवं पर्यावरण
अर्जुन सिंह श्रम, परिवहन
गौरी शंकर घोष पिछड़ा वर्ग कल्याण, जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवाएं
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास
स्वपन दासगुप्ता वित्त
डॉ. कल्याण चक्रवर्ती सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी
डॉ. शरद्वत मुखर्जी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
अरूप कुमार दास सिंचाई एवं जलमार्ग
डॉ. अजय कुमार पोद्दार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग
दूध कुमार मंडल कृषि

 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मंत्री का नाम विभाग
मालती रावा रॉय महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार, कार्यक्रम निगरानी
राजेश महाता पशु संसाधन विकास, मत्स्य पालन
डॉ. इंद्रनील खान युवा सेवाएं एवं खेल, उपभोक्ता मामले

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button