देशबड़ी खबर

सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का पहला बयान, बताया- ‘11.50 बजे से चल रही बातचीत’

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। प्रदर्शनकारियों के डेलीगेशन के साथ जेपी नड्डा ने विस्तार से मौखिक चर्चा की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लिखित याचिका दी। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। वहीं, सीजेपी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए अपनी तीन शर्तें सरकार के सामने रखी हैं।

जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।”

सौरव दास ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जरूरी घोषणा: आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के घर पर हैं। धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे/बर्खास्तगी सहित मांगों से अवगत करा दिया गया है। मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया कि वह इस पर सही लेवल पर बात करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई वादा नहीं किया गया है। शांति से प्रदर्शन करने वाले तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती!”

धरना खत्म करने के लिए सीजेपी की तीन शर्तें

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सहयोग की अपील की

दिल्ली पुलिस की तरफ से एक्स पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें। किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करें। जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अफवाहों, गलत जानकारी या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।”

दिल्ली पुलिस ने धरने वाली जगह खाली कराई

दिल्ली पुलिस ने धरने वाली जगह खाली करा दी है। सारे टेंट उखाड़ दिए गए हैं और प्रदर्शन वाली जगह को खाली करा दिया गया है। प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस पर जुटे हुए हैं। वहां, जमकर भीड़ है और जाम लगा हुआ है। इससे पहले सीजेपी के संसद मार्च को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। सौरव दास ने एक्स पोस्ट पर लड़की पर हमले और 40-50 लोगों का सिर फूटने की बात कही। दिल्ली पुलिस ने बाद में इस दावे का खारिज कर दिया और बताया कि यह झूठी अफवाह है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button