उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीराज्यलखनऊ

तूफान में टीनशेड के साथ उड़ गए थे नन्हे मियां, जमकर वायरल हुआ वीडियो, अब सामने आकर दिया बयान

बरेली में बुधवार दिन मे आए तेज चक्रवाती तूफान ने पूरे जनपद और देहात में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-बारिश ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल गिर पड़े इस भीषण तूफान के बीच एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को दहला दिया। निर्माणधीन बारातघर के टीनशेड के साथ नन्हे मियां तेज बवंडर के साथ हवा में उड़ गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हवा में कैसे उड़ गए नन्हे मियां?

घायल नन्हे मियां एक निर्माणधीन बारातघर में मौजूद थे। तभी अचानक तेज तूफान के साथ टीनशेड उखड़ने लगी। वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन नन्हे मियां अपने को बचाने के लिए टीनशेड मे बँधी रसी को पकड़ लिया जिसके बाद टीनशेड उड़ गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हवा इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकेंड में पूरी टीनशेड उखड़ गई और नन्हे मियां भी उसके साथ हवा में कई फीट ऊपर उठ गए। आसपास मौजूद लोग यह मंजर देखकर चीख पड़े।

हाथ टूटा-शरीर में चोटें आई

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज हवा के बीच टीनशेड अचानक ऊपर उठती है और उसके साथ नन्हे मियां भी हवा में लटकते नजर आते हैं। कुछ दूरी पर जाकर वह नीचे गिरे। हादसे में उनका हाथ टूट गया और शरीर में चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उनकी हालत सामन्य है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने जिंदगी में ऐसा भयानक तूफान पहले कभी नहीं देखा।

नन्हे मियां ने और क्या बताया?

पूरे मामले में हवा में उड़े नन्हे ने बताया कि टीन शेड की रस्सी उन्होंने पकड़ ली थी। तेज हवा आई और वह हवा में 40 फीट ऊपर उड़ गए। उनके साथ एक दो लोग और भी थे वह भी वहीं गिर पड़े। नन्हे 40 फीट ऊपर उड़कर एक मकई के खेत में गिरे। नन्हे ने बताया कि उन्हें यह पता नहीं था कि कहां गिरे हैं। जब उन्हें होश आया तो देखा कि वह एक खेत में पड़े थे। इसके बाद उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसमें उनकी एक हाथ में फ्रैक्चर आया हैस उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, इस पूरे मामले में SDM ने बताया कि कल आंधी आई थी। एक वीडियो देखा जिसमें एक युवक हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पता चला कि नन्हे नाम का व्यक्ति है और अस्पताल में भर्ती है। इन्हें देखने आए हैं। सरकार की तरफ से जो सहायता होगी वह सहायता की जाएगी। 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button