देशबड़ी खबर

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हो गई बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में शामिल पुलिसवालों के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार के भोजपुर जिले में हाल ही में हुए एक एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस एनकाउंटर के बाद से बिहार में बड़े स्तर का राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। भोजपुर में कई दिनों से लोग इस एनकाउंटर के विरोध में हंगामा कर रहे हैं तो वहीं, बिहार में सत्ताधारी दलों के ही कई नेताओं ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई नेताओं ने इस एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों पर एक्शन की मांग की है। अब भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

पुलिसवालों के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। भरत तिवारी के एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी की मां ने ये हत्या का केस दर्ज करवाया है जिसके बाद गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इससे पहले इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक SHO, 2 SI, एक ASI और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था।

इन लोगों पर FIR

भोजपुर (आरा) के एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञाप्ति ने कहा गया है- “शाहपुर थानांतर्गत घटित पुलिस मुठभेड़ से संबंधित घटना के संदर्भ में मृतक की माता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना कांड संख्या-178/26, दिनांक 22.06.2026 दर्ज किया गया है। उक्त कांड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर, तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड अनुसंधान अंतर्गत है।”

मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला

भरत तिवारी एनकाउंटर केस को लेकर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लेते हुए बताया था- “भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में दिनांक 17.06.2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच हेतु उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करना है।”

सरकार अपराधियों के आगे नहीं झुकेगी- CM

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राज्य में मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान जारी किया है। सम्राट चौधरी ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अपराध और गैरकानूनी काम में शामिल लोग किसी भ्रम में न रहें, क्योंकि अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा था कि उनकी सरकार बिहार को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सम्राट चौधरी ने कहा- “बिहार सरकार अपराधियों के आगे नहीं झुकेगी। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button