
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यहां की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। हालांकि विधानसभा चुनाव में अपनी हार को ममता बनर्जी पचा नहीं पा रही हैं। अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव के नतीजे को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है।
शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
बता दें पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी ही सीट पर 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। TMC सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी नतीजे को चुनौती देने वाली याचिका की पुष्टि करने के लिए हाई कोर्ट की रजिस्ट्री गई थीं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 4 मई को हुई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद, शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।



