उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीशिक्षा

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर के नेतृत्व मे सयुंक्त शिक्षा निदेशक बरेली को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता  ख्वाजा  एक्सप्रेस

बरेली। बरेली मण्डल बरेली के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को जनवरी माह से लंबित मानदेय निर्गत कराए जाने की मांग को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मण्डल बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को अवगत कराया कि बरेली मण्डल के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को जनवरी माह से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों को परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी विद्यालयों में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं। इसके बावजूद कई महीनों से मानदेय लंबित रहना कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि सभी कर्मियों का लंबित मानदेय शीघ्र निर्गत कराया जाए, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को राहत मिल सके। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के लंबित मानदेय के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा शीघ्र ही सभी कर्मियों का मानदेय जारी कर दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।ज्ञापन देने बालों मे जिला सचिव, आफाक अहमद, कोषाध्यक्ष, मु. फैसल, अमित सिंह बिष्ट, अरुण कुमार यादव, सगीर, सिराज अमित कुमार, प्रतीक सिंह, रोहिताश राठौर, धर्मेन्द्र कुमार, दुर्वेश कुमार, गौरव, शिव कुमार, शिव शंकर, राजीव दिवाकर, नरेश बाबू, अजय कुमार वर्मा आदि लोग शामिल रहे।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button