देशबड़ी खबर

पीएम मोदी की चिट्ठी ने खोला भारत-बांग्लादेश दोस्ती का नया अध्याय… तारिक रहमान को क्या लिखा, जो संबंधों को बना सकता है मजबूत?

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने नए पीएम तारिक रहमान को एक गर्मजोशी भरी और भावुक चिट्ठी भेजी है। यह चिट्ठी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सौंपी। पीएम मोदी खुद इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो-2026और अन्य व्यस्तताओं के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन इस पत्र के जरिए उन्होंने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने की मजबूत इच्छा जताई है।

तारिक रहमान का ऐतिहासिक उदय 

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान ने हाल के संसदीय चुनावों में भारी बहुमत हासिल कर बीएनपी को सत्ता में वापस लाया। 17 फरवरी 2026 को शपथ लेने के साथ वे बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बने, 36 साल बाद देश का पहला पुरुष पीएम। यह जीत 2024 के छात्र आंदोलन के बाद आए बदलाव का नतीजा है, जहां बीएनपी ने दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतीं।

पीएम मोदी की चिट्ठी में मुख्य बातें क्या हैं? 

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि “बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत और आपको प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त होने पर मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस उच्च पद की जिम्मेदारियां संभालते हुए आपको हर सफलता की कामना करता हूं। आपकी यह जीत बांग्लादेश की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में रखे गए विश्वास का प्रमाण है, जो शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में आपके दृष्टिकोण को जनादेश देता है।

दो निकट पड़ोसी देशों के रूप में भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक रिश्ते और हमारे लोगों की शांति व समृद्धि की आकांक्षाएं गहरी मित्रता का आधार हैं। हमारे विकास लक्ष्यों में समन्वय भविष्य के सहयोग का मार्गदर्शक सिद्धांत बनेगा।

मैं हमारे बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने तथा कनेक्टिविटी, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जन-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ निकटता से काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

दो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं और महत्वाकांक्षी समाजों के रूप में भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे के सतत विकास के लिए उत्प्रेरक बन सकते हैं, एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए सहयोग कर सकते हैं और पारस्परिक समृद्धि को साकार कर सकते हैं।

मैं आपको, डॉ. जुबैदा रहमान और आपकी बेटी जैमा के साथ, किसी सुविधाजनक समय पर भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित करता हूं। भारत में आपके लिए हार्दिक स्वागत तैयार है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और बांग्लादेश की जनता की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना के साथ।  नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत।”

यह चिट्ठी क्यों महत्वपूर्ण है? 

यह पत्र न केवल बधाई और न्योते तक सीमित है, बल्कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, आर्थिक साझेदारीऔर क्षेत्रीय स्थिरतापर खुला संकेत देता है। पिछले कुछ समय में तनाव के बाद यह कदम संबंधों को नई गति देने वाला माना जा रहा है। तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी की सरकार के साथ भारत की यह सक्रिय कूटनीति दोनों पड़ोसियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button