उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आरएलडी मुखिया जयंत ने एनडीए में शामिल होने का लिया फैसला, कहा-400 पार के नारे को पूरा करने के लिए तैयार

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह की भी मौजूदगी रही. मुलाकात के बाद आरएलडी अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में साफ कर दिया कि वह एनडीए में शामिल होने का निर्णय ले चुके हैं. अब उनके इस कदम के बाद हर तरह की कयासबाजी पर विराम लग गया है. इससे यह भी साफ हो गया है कि बीजेपी ने गठबंधन में जयंत चौधरी को जितनी भी सीटें ऑफर की हैं, उस पर भी जयंत तब तैयार हैं.

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है. गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया. विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए एनडीए तैयार है. आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी से पहले बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि ‘आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात हुई. मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में आप महत्वपूर्ण योगदान करेंगे. अबकी बार एनडीए 400 पार.’

बता दें कि भाजपा ने अपने गठबंधन के सहयोगियों को उत्तर प्रदेश में कुल छह सीटें देने का फैसला लिया है. इन सहयोगी दलों में अपना दल (सोनेलाल पटेल), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल शामिल हैं. सूत्र बताते हैं कि बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक दल को दो लोकसभा सीटें ऑफर की हैं. एक-दो दिन में यह भी तय हो जाएगा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर चुनाव लडेगी. फिलहाल जयंत ने अब यह तय कर दिया कि 2024 में मोदी सरकार वापसी के लिए वे एनडीए के साथ हैं.

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा का कहना है कि अगले लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ है. एक बार फिर से देश में मोदी की सरकार बनेगी. किसानों, नौजवानों, युवाओं और बेरोजगारों के सभी मुद्दे हल होंगे. आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी सभी समस्याओं को सरकार के साथ मिलकर हल करेंगे.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button