बड़ी खबरविदेश

रूस ने पाकिस्तान के साथ नहीं की अरबों डॉलर की डील, कहा-भारत से संबंध खराब करने को पाक मीडिया ने फैलाया झूठ

नई दिल्लीः रूस ने पाकिस्तान के साथ अरबों डॉलर की डील वाली खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है। ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की खबर के मुताबिक पाकिस्तान-रूस के बीच अरबों डॉलर का समझौता होने की पाक मीडिया रिपोर्टों का मॉस्को ने खंडन किया है। रूस ने पाकिस्तान मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज करते कहा कि मास्को इस्लामाबाद के साथ किसी नये आर्थिक संबंध बढ़ाने की योजना नहीं बना रहा है।

रूस ने खारिज किया पाकिस्तान का दावा

एआईआर के मुताबिक रूस ने हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया की उन रिपोर्टों को फर्जी बताया है, जिनमें दावा किया गया है कि मास्को इस्लामाबाद के साथ आर्थिक संबंधों का विस्तार कर रहा है, जिसमें कराची में संयुक्त रूप से स्टील मिल स्थापित करने की योजना भी शामिल है।

पाकिस्तानी मीडिया ने फैलाया झूठ

रूस-पाकिस्तान में डील की ये रिपोर्ट 13 मई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक हारून अख्तर खान और रूसी दूत डेनिस नाज़िरोव के बीच हुई बैठक के बाद पाक मीडिया की ओर से फैलाई गई। इसमें पाकिस्तान और रूस के बीच अरबों डॉलर की डील होने की बात कई गई थी। मगर अब मास्को ने पाकिस्तान के साथ किसी भी बहु-अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर करने के दावे को दृढ़ता से खारिज किया है।

रूस ने बताया पाक ने क्यों फैलाई अफवाह?

रूस ने साफ तौर पर कहा कि यह अफवाह रूस और भारत के बीच प्रगाढ़ संबंधों को बिगाड़ने के इरादे से फैलाई गई। मॉस्को ने इसे पाकिस्तान में मौजूद शरारती तत्वों पर भारत-रूस की मज़बूत रणनीतिक साझेदारी को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह दावा ऐसे समय में पाक मीडिया की ओर से किया गया जब भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर बड़ी स्ट्राइक की और उन ठिकानों को तहस-नहस कर दिया। एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने पाक मीडिया इन रिपोर्टों को अतिरंजित बताया और कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे संबंधों (पाक-रूस के) को सनसनीखेज बनाना है जो इतने बड़े पैमाने पर मौजूद ही नहीं हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button