चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर नियुक्त अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारियों को प्रमोशन में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने विधानसभा सत्र के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप A और B कैटेगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में अनुसूचित जाति को आरक्षण मिलेगा। उन्होंने पदोन्नति में अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।#Haryana #DIPRHaryana
— DPR Haryana (@DiprHaryana) August 28, 2023
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में क्या कहा?
CM मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में कहा, “सर्वोच्च न्यायालय ने एक आदेश पारित किया है। उसमें कहा गया है कि कर्मचारियों के सभी कार्डर की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा की जाए। हमने ये समीक्षा की है।”
इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा, “उसी समीक्षा के आधार पर मैं ये घोषणा करता हूं कि ग्रुप A और ग्रुप B में अनुसूचित जाति के अधिकारियों के लिए प्रमोशन में अब से 20 प्रतिशत का आरक्षण होगा।”
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के कर्मचारियों हेतु की बड़ी घोषणा
ग्रुप-A और ग्रुप-B कैटेगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में 20% आरक्षण लागू करने की घोषणा pic.twitter.com/oVVvRQEERI
— CMO Haryana (@cmohry) August 28, 2023
आप भी सुनिए मुख्यमंत्री की घोषणा
मैं आज अनुसूचित जाति के कर्मचारियों हेतु ग्रुप-A और ग्रुप-B कैटेगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में 20% आरक्षण लागू करने की घोषणा करता हूँ। pic.twitter.com/ze7CJxNez4
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 28, 2023
आपको बता दें कि अब से पहले ग्रुप C और ग्रुप D में प्रमोशन में आरक्षण था मगर ग्रुप A और ग्रुप B में आरक्षण नहीं था।
सदन में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह भी कहा कि नई आरक्षण प्रणाली पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार किया जाएगा। इससे सभी स्तरों पर सरकारी नौकरियों में आरक्षित समुदायों के लिए निरंतर समर्थन सुनिश्चित होगा।
उपमुख्यंमंत्री ने फैसले का किया स्वागत
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई इस घोषणा का स्वागत किया और सरकार से पदोन्नति में बैकलॉग को दूर करने का आग्रह किया।