कारोबारबड़ी खबर

Stock Market News: शेयर बाजार में लौटी रौनक! जियो IPO की भी शानदार शुरुआत…सेंसेक्स 823 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और पिछले कारोबारी सत्र की भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत तक चढ़ गए।

बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 822.64 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,675.54 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 217.65 अंक यानी 0.95 प्रतिशत चढ़कर 23,106.60 अंक पर कारोबार करता दिखा।

इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों में जोरदार तेजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 2.6 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडिगो, ट्रेंट, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

जियो IPO को शुरुआती मिनटों में मिला 85 प्रतिशत अभिदान

रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर भी निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली। खबर के मुताबिक, आईपीओ खुलने के कुछ ही मिनटों में इसे 85 प्रतिशत अभिदान मिल गया।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.6 प्रतिशत चढ़ा, जबकि जापान का निक्की 225 करीब एक प्रतिशत की बढ़त में रहा। दूसरी तरफ हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.46 प्रतिशत बढ़कर 110.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों ने बेचे शेयर, घरेलू निवेशकों ने की खरीदारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,148.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,201.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

दशहरा के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 876.37 अंक टूटकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 257.20 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार की शुरुआती तेजी ने बाजार में पिछले सत्र की गिरावट के बाद कुछ राहत दी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button