सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकों एवं छात्रों ने जिला स्तरीय समता प्रतियोगिता में प्राप्त किया तृतीय स्थान

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

आंवला।विद्या भारती द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय समता प्रतियोगिता का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में रविवार को आयोजित किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में बरेली संकुल के समस्त विद्यालय के आचार्य एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें स्थानीय विद्यालय एवं भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज के संयुक्त आचार्य गण एवं छात्रों के गण द्वारा बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संकुल प्रमुख एवं जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 रवि शरण सिंह चौहान, प्रतियोगिता संयोजक श्री राम किशोर , बरेली महानगर प्रचारक मयंक द्वारा समस्त आचार्य, छात्र एवं गण शिक्षक के रूप में उपस्थित प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान, योगेश पाठक, आचार्य धर्मेंद्र कुमार व् भैया अभय कश्यप को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। और बताया गया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से समरसता का भाव उत्पन्न होता है एवं सभी में एकरूपता आती है।
इस अवसर पर आचार्य मुन्नालाल गंगवार ,वेद रतन शर्मा, मुकेश कुमार गुप्ता , सुधांशु गुप्ता ,शिवम सिंह, पंकज सिंह, मोहनलाल, दिनेश दुबे , दिनेश माहेश्वरी , तपेन्द्र , अंकित यादव, सुनील ,कुलदीप सिंह, अनुज रस्तोगी, सचिन कुमार,चंद्रपाल आदि ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।।



