उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

19वीं रमजान का जुलूस : कल रात 03 बजे पुराने लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

19वीं रमजान पर रौजा-ए-काजमैन सआदतगंज स्थित मस्जिद कूफा में सुबह 4 बजे मजलिस और नमाज होगी। इसके बाद जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर गुरुवार 20 मार्च को रात 3 बजे से पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यातायात व्यवस्था में बदलाव जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि जुलूस के समय फूलमंडी तिराहा (नींबू पार्क) से हैदरगंज तिराहा तक ओवर ब्रिज पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वैन और शव वाहन को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर-9454405155 पर सूचना देनी होगी।

इन मार्गों पर रहेगी रोक
  • कटरा (कल्लूतिराहा से रोजाकाजमैन की तरफ।
  • लाल माधव तिराहा हैदरगंज से नक्खास तिराहे की तरफ।
  • टूड़ियागंज तिराहे से मंसूरनगरगिरधारी इंटर कालेज से सआदतगंज की तरफ।
  • मंसूरनगर तिराहे से रोजाकाजमैन की तरफ।
  • रोजाकाजमैन तिराहे से रोजाकाजमैन इमामबाड़ा की तरफ।
  • अकबरी गेट तिराहा से नक्खास तिराहामेडिकल क्रास की तरफ।
  • कमला नेहरू क्रासिंग से नक्खास तिराहे की तरफ।
  • रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास तिराहे की तरफ।
इन रास्तों से जा सकेंगे
  • बड़े तालाब राजाजीपुरम के रास्ते।
  • ऐशबाग अथवा बुलाकी अड्डा के रास्ते।
  • बाजारखालाहैदरगंज तिराहे होकर।
  • नौबस्ता के रास्ते जा सकेंगे।
  • चौपटिया के रास्ते जा सकेंगे।
  • एक मिनाराचौक चौराहा अथवा कश्मीरी मोहल्ले के रास्ते।
  • कोनेश्वर से मेडिकल चौराहे के रास्ते।
  • नाका चौराहे से मेडिकल कालेज के रास्ते।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button