खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

मैदान पर उतरने से पहले ही बल्लेबाज हुआ आउट, 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। श्रीलंका की पारी के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला है जो इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिला है। एक बल्लेबाज मैदान पर उतरने से पहले ही आउट हो गया है। इसके पीछे की वजह काफी कम लोगों को ही पता होगी।

मैदान पर उतरने से पहले बल्लेबाज हुआ आउट

श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी के दौरान एंजेलो मैथ्यूज बिना गेंद खेले आउट हो गए हैं। इतना ही नहीं वह मैदान पर भी नहीं ऊतर सके। दरअसल, किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद अगले बल्लेबाज को 3 मिनट के अंदर क्रीज पर आना होता है, वहीं इस साल वर्ल्ड कप में ये समय 2 मिनट का ही है। लेकिन एंजेलो मैथ्यूज ने 2 मिनट से ज्यादा का समय लिया। मैथ्यूज को हेलमेट के साथ कुछ समस्या थी जिसकी वजह से वह लेट हो गए थे। इसके बाद शाकिब और बांग्लादेश ने टाइम-आउट की अपील की और अंपायरों को आउट देना पड़ा।

बांग्लादेश की टीम ने अपील नहीं ली वापस 

बांग्लादेश की टीम के कप्तान शाकिब अल हसन से अंपायर्स ने अपील वापस लेने के लिए भी पूछा था। अगर वह अपील वापस ले लेते तो एंजेलो मैथ्यूज को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता था। लेकिन शाकिब अल हसन ने खेल भावना ना दिखाते हुए अंपायर्स से एंजेलो मैथ्यूज को आउट देने के लिए कहा। ये इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली ही बार हुआ है। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 बल्लेबाज टाइम आउट हो चुके हैं।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वह सात मैच खेलने के बाद सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर सकी। वहीं श्रीलंका की टीम सात मैचों में सिर्फ 2 में जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button