देशबड़ी खबर

‘प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता का दिल जीतना पड़ेगा’, PM मोदी ने कांग्रेस को दी नसीहत

Meerut Rapid Rail Inauguration: यूपी के मेरठ में PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन रैपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग का साक्षी बन रहा है। मेरठ मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के नए सेक्शन के शुभारंभ से NCR के लोगों का जीवन और अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनेगा।

मुझे संतोष है ये काम यूपी में हुआ- PM मोदी

PM मोदी ने कहा, ‘आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हुआ। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और Twin City के विजन को रफ्तार देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन। मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। ‘

रैपिड रेल बनी नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक

PM मोदी बोले, ‘पहले शाम होते ही यहां पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल होता था। अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है। मुझे खुशी है कि नमो भारत रैपिड रेल, ये नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक भी बनी है। इसमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत हैं, बेटियां ही नेतृत्व कर रही हैं।’

भारत में तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई सारे शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है। बीते 11 साल में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची क्योंकि BJP सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है।

देश का विकास BJP की प्राथमिकता

PM मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस-सपा की जब दिल्ली में सरकार थी, तब ये सब संभव ही नहीं था। क्योंकि तब इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स घोटालों में ही गुम हो जाते थे। हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया। क्योंकि भाजपा की प्राथमिकता देश का विकास है, देशवासियों की सुविधा और समृद्धि है।’

रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया

उन्होंने आगे कहा कि सराय कालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ, इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया है। देश में ये पहली बार हो रहा है जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी। यानी, एक ही प्लेटफॉर्म से आप शहर के भीतर भी यात्रा कर पाएंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते हैं।

विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। क्योंकि उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है, उनको भारत की युवाशक्ति में उम्मीद दिखती है। आज दुनिया को लगता है कि भारत वो ताकत है, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकती है।

चौधरी चरण सिंह के विजन पर कर रहे हैं कार्य

PM मोदी ने कहा, ‘मेरठ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र ने चौधरी चरण सिंह के विजन को शुरुआती दौर से देखा है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब तक यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 95 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं।’

AI समिट में कांग्रेस ने की गंदी राजनीति

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो भारत की कामयाबी को पचा नहीं पा रहे हैं। आपने अभी-अभी भारत में विश्व का सबसे बड़ा AI समिट देखा। 80 ​​से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए थे। करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी भारत आए थे। इसको लेकर पूरा देश गर्व से भरा हुआ था। लेकिन कांग्रेस और उसके समर्थकों ने भारत के लिए आयोजित इस वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का मंच बना दिया।

वैचारिक रूप से दिवालिया हुई कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस नेता विदेशी मेहमानों के सामने नग्न अवस्था में सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछता हूं, देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, तो फिर आपको अपने कपड़े उतारने की क्या जरूरत महसूस हुई? कांग्रेस नेताओं ने वहां जो किया, उससे पता चलता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और खोखली हो चुकी है।

प्रधानमंत्री की कांग्रेस को नसीहत

PM मोदी बोले कि मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं प्रधानमंत्री के लिए जनता का दिल जीतना पड़ेगा। पार्लियामेंट में सीट कब्जा करके प्रधानमंत्री नहीं बन पाओगे। इसके साथ ही PM मोदी ने विपक्ष के उन नेताओं की तारीफ भी की जिन्होंने NSUI के AI समिट में प्रदर्शन की आलोचना की है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button