देशबड़ी खबर

हर घर तिरंगा प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोतः ए. मोना श्रीनिवास

  • नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में लगाई गई हर घर तिरंगा प्रदर्शनी का रेजिडेंट कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन की रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमति ए. मोना श्रीनिवास ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाई गई हर घर तिरंगा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आमजन से भी इस प्रदर्शनी को देखने का आह्वान किया।

रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमति ए. मोना श्रीनिवास ने कहा कि 79वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा प्रदर्शनी लगाई गई है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार की गई इस प्रदर्शनी को हरियाणा सरकार के सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हरियाणा भवन में लगाया गया है, जो 17 अगस्त तक प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी में अलग-अलग स्लाइड के माध्यम से हमारे देश की आन-बान और शान तिरंगे से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को प्रदर्शित किया गया है, जो हम सभी को जानने चाहिए। यह प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

तिरंगा हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक

रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमति ए. मोना श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल तीन रंगों का संगम नहीं है, बल्कि यह देश के 140 करोड़ भारतीयों की पहचान, सम्मान, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान जन-आंदोलन बन गया है। यह प्रदर्शनी युवा पीढ़ी के लिए बेहद ज्ञानवर्धक है। यह राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

सेल्फी प्वाइंट पर लें सेल्फी

रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमति ए. मोना श्रीनिवास ने हर घर तिरंगा प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं जाकर फोटो क्लिक करवाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि न केवल इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें बल्कि सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी क्लिक करवाएं। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी क्लिक करवाने का मौका मिल रहा है। इस सेल्फी को हर घर तिरंगा हैशटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करें।

इस मौके पर हरियाणा भवन के सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी मनोज कौशिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button