उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान हुआ शुरू।

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

मीरगंज-जनपद में 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विकास खंड मीरगंज के ग्राम पंचायत मंडनपुर से “प्रशासन गांव की ओर” अभियान शुरू किया गया है।जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र में सुधार और विभिन्न व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के तहत शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। कार्यक्रम में विकास खंड के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई समस्याओं का आन द स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन करके सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से केन्द्र व राज्य सरकार से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन की ओर से यह कार्यक्रम चलाया गया है।जिसमें जॉब कार्ड, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, फैमिली आईडी व अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को हुरहुरी में, 21 को ठिरिया खुर्द में, 22 को धनेटा, 23 को मनकरा और 24 दिसंबर को समसपुर में सुशासन सप्ताह गांव की ओर के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग,आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।मंडनपुर में बीडीओ कुलदीप कुमार, बी ई ओ गंगा दत्त गौतम, एडीओ कृषि राजेश चौहान, एडीओ आई एस बी यश प्रकाश, प्रधान रिजवान अहमद, सचिव कुलदीप, आदि मौजूद रहे।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button