
संसद का मानसूत्र अभी भी जारी है। इस बीच विपक्ष की ओर से तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पेपर लीक को लेकर लाया गया बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। वहीं अब विपक्ष ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर भी संसद के बाहर प्रदर्शन किया है। दरअसल, यहां संसद के बाहर पप्पू यादव ने साधु के भेष में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने सांकेतिक रूप से राम मंदिर में हुए कथित घोटाले का संसद के बाहर चित्रण कर अपना प्रदर्शन जाहिर किया। इस दौरान विपक्ष के कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे।



