उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

टूरिस्ट हब बना उत्तर प्रदेश, सिर्फ 6 माह में घूमने के लिए आए 33 करोड़ लोग, पर्यटन विभाग ने जारी किया आंकड़ा

उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में फिर नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है। मौजूदा वर्ष के बीते छह माह में लगभग 33 करोड़ पर्यटकों ने यहां का रुख किया। अयोध्या ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया। यहां छह माह में लगभग 11 करोड़ लोग घूमने के लिए पहुंचे। साल 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे, उससे एक करोड़ से भी अधिक इस वर्ष के शुरुआती 6 महीने में यहां पहुंचे। इसी तरह, साल 2023 के शुरुआती 6 महीने में आए पर्यटकों की संख्या से 13 करोड़ से भी अधिक है।

6 माह में घूमने के लिए आए 33 करोड़ पर्यटक

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छह माह में कुल 32 करोड़ 98 लाख 18 हजार 122 पर्यटक यूपी में भ्रमण के लिए आए, जबकि वर्ष 2022 में पूरे एक वर्ष में लगभग 31 करोड़ 86 लाख पर्यटक आए थे। इसी तरह बीते वर्ष के शुरुआत छह माह में 19 करोड़ 60 लाख 34 हजार 967 पर्यटक आए थे। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस साल 13 करोड़ 37 लाख 83 हजार 155 पर्यटक अधिक आए थे। इस वर्ष उत्तर प्रदेश आने वाले कुल पर्यटकों में 32 करोड़ 87 लाख 81 हजार 348 घरेलू, जबकि 10 लाख 36 हजार 774 विदेश से आए पर्यटक हैं।

बनारस से ज्यादा लोग अयोध्या घूमने पहुंचे

जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। जहां छह माह में 10 करोड़ 99 लाख 69 हजार 702 घरेलू पर्यटक, 2851 विदेशी पर्यटक यानि कुल 10 करोड़ 99 लाख 72 हजार 553 पर्यटक आए थे। वाराणसी  में 4 करोड़ 59 लाख 82 हजार 313 घरेलू और 1 लाख 33 हजार 999 विदेशी यानी कुल 4 करोड़ 61 लाख 16 हजार 312 पर्यटक घूमने आए। प्रयागराज में 4 करोड़ 53 लाख 94 हजार 772 घरेलू और 3668 विदेशी यानी कुल मिलाकर यहां 4 करोड़ 53 लाख 98 हजार 440 पर्यटक घूमने आए। मथुरा में 3 करोड़ 07 लाख 02 हजार 513 घरेलू, 49 हजार 619 विदेशी, कुल 3 करोड़ 07 लाख 52 हजार 132 पर्यटक आए। लखनऊ में 3 करोड़ 50 लाख 6 हजार 981 घरेलू, 7108 विदेशी, कुल 3 करोड़ 51 लाख 4 हजार 089 पर्यटक आए। आगरा में 69 लाख 84 हजार 352 घरेलू और 7 लाख 03 हजार 860 विदेशी अर्थात कुल 76 लाख 88 हजार 212 पर्यटक आए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यहां निरंतर पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button