देशबड़ी खबर

दिल्ली नगर निगम के लिए वोटिंग खत्म, सात दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर की शाम 5.30 बजे खत्म हो गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड सीटों पर बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शाम चार बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान हुआ था। खास बात रही की मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

मतदान करने के लिए मतदाता काफी उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचते दिखे। चुनाव आयोग ने बूथों पर सुरक्षा के चाक-चौबंध बंदोबस्त किए थे। माना जा रहा है कि इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच अहम लड़ाई देखने को मिली है। बता दें कि नगर निगम की सत्ता बीचे 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी से भी सत्ता पक्ष को कड़ी टक्कर मिली है।

इस बार चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। दिल्ली के कई इलाकों में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी दिखी। यहां मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इस चुनाव के दौरान 1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम मशीन में बंद किया। बता दें कि दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।

खास रहा चुनाव

बता दें कि परिसीमन के बाद उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को एकीकृत नगर निगम बना दिया गया है। तीन निगमों में यहां 272 वार्ड थे मगर अब 250 वार्डों पर मतदान हुआ है। एकीकृत नगर निगम इस वर्ष मई महीने से की गई है। एकीकृत नगर निगम का ये पहला चुनाव रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button